रेलवे महाप्रबंधक पर यूनियन का हमला
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के जोनल महामंत्री श्याम ठाकुर की अगुवाई में मंगलवार को कनॉट प्लेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने उत्तर मध्य रेलवे परियोजना इकाई के सभी 17 अधिकारियों का तबादला करने का तुगलकी आदेश जारी किया है। इसकी पूर्व सूचना भी नहीं दी गई। इससे इकाई रामभरोसे पड़ी है। यूनियन इस तरह के तुगलकी आदेश को बर्दाश्त नहीं करेगी। आने वाले दिनों में रेल मंत्रालय के सामने यूनियन प्रदर्शन करेगी। ब्यूरो