फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। चार लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पावर कॉरपोरेशन की ओर से सेक्टर-39 थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। चारों पर बिना बिजली बिल जमा किए कनेक्शन जोड़ने का आरोप है। रविवार को औचक निरीक्षण में बिजली कनेक्शन चालू मिले। एसडीओ एसपी सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा रही है। बीते सप्ताह सलारपुर और सलारपुर भट्टा कॉलोनी में विजय कुमार, कपिल कुमार, उदान सिंह व विजेंद्र सिंह अवाना के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई थी। रविवार को कनेक्शनों की जांच करने पर पता चला कि चारों फिर से जोड़ लिए गए हैं। लिहाजा चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। सोमवार से अन्य उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें