आवासीय प्लॉट स्कीम में आवेदन का मौका आज से
- 442 प्लॉट के लिए 28 तक कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर में आवासीय प्लॉट की स्कीम आज से खुल जाएगी। लोग स्कीम में आज से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 28 नवंबर है। शहर के 442 आवासीय प्लॉट की स्कीम में लोग आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-12, 31, 33, 39, 44, 47, 48, 49, 51, 52, 55, 70, 72, 99, 100, 105, 122 और 93बी के प्लॉट को स्कीम में रखा गया है। सामान्य वर्ग के लिए 108 प्लॉट रखे गए हैं। आवेदन के लिए ऑनलाइन माध्यम का चयन करना होगा। वहीं प्लॉट का आवंटन ड्रॉ से होगा। आवेदकों को www.property.etender.sbi पर जाकर पंजीकरण कराना होगा और यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। साथ ही ऑनलाइन फीस भरनी होगी।