मुबारिक मलिक बने ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव
पुन्हाना। उपमंडल के कस्बा पिनगवां निवासी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुबारिक मलिक को ओबीसी कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मुबारिक मलिक ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अंशोक तवर प्रदेश, ओबीसी हरियाणा के चेयरमैन राकेश भड़ाना और पूर्व मंत्री व अहीरवाल के नेता कैप्टन अजय सिंह यादव का आभार जताया है। मुबारिक मालिक ने कहा कि इससे पहले वह इंटेक कांग्रेस और ओबीसी का जिला चेयरमैन बन चुके हैं। अब प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर वह कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जनता इनेलो को पहले परख चुकी है और बीजेपी के राज को जनता देख रखी है। प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। ब्यूरो