आरओबी पुल का ढांचा तैयार, ट्रैक पर जल्द रखने की तैयारी
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी की लांचिंग विंच मशीन से होगी। जिससे समय की बचत और सुरक्षा में मदद मिलेगी। ओवरब्रिज बनाने वाली कंपनी के साइट प्रभारी आरएस बोरा का कहना है कि कई बार पुल की लांचिंग के लिए समय रखा गया, लेकिन अब तक नहीं किया जा सका। इसके लिए दो पावर विंच मशीनें आई हैं। दोनों मशीनों में लोहे के दोनो तरफ रस्से लगे हैं, जिससे पुल को खींचा जाएगा। जो एक घंटे में डेढ़ फुट धनुष आकार के पुल को खींचकर रेलवे फाटक के बीच में लाने का काम करेगी। पुल की लांचिंग रेलवे टेस्टिंग के बाद शुरू होगी। धनुष आकार पुल का वजन 750 टन है। ब्यूरो