सामूहिक वंदे मातरम व हवन कार्यक्रम का आयोजन
नोएडा। सेक्टर -110 स्थित तिकोना पार्क में हिंदू जागरण मंच नोएडा महानगर द्वारा अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अतिथि के तौर पर आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख एवं हिंदू जागरण मंच मेरठ प्रांत के पालक अधिकारी अजय मित्तल, प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, विशेष संपर्क प्रमुख राकेश चौहान, डॉ. अभिषेक शर्मा उपस्थित हुए। इस अवसर पर अजय मित्तल ने कहा कि विस्तार चेतना का लक्षण है। राकेश चौहान ने कहा कि देश की आजादी के 71 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन इस आजादी के साथ भारत को एक दर्द भी मिला था। वह था भारत विभाजन का दर्द। कार्यक्र म के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य (प्रचार विभाग) चंद्रपाल प्रजापति, महानगर अध्यक्ष नरेश चौहान, महानगर संरक्षक डॉक्टर शिव कुमार पांडे, महानगर उपाध्यक्ष भैयालाल बघेल, राजमन त्रिपाठी, सहित कई लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो