पीपी---------------फोटो सहित
खुद को माहौल के मुताबिक बदलो लेकिन संस्कृति मत भूलो : डॉ. महेश
नोएडा। राजस्थान कल्याण परिषद की ओर से सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में तीज महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस
मनाया गया। समारोह में प्रमुख रूप से राजस्थान का घूमर, गुजरात का गरबा, पंजाब का भांगड़ा, कश्मीर का भूमरो भूमरो एवं महाराष्ट्र का लावणी नृत्य बहुत पसंद किया गया। समारोह में परिषद की 12वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान सोडानी को सर्वाधिक अंक लाने के लिए एडवोकेट ओपी बंसल द्वारा गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा थे। डॉ. महेश ने कहा कि कहा कि राजस्थानियों की विशेषता है कि जहां भी जाते हैं, अपने आप को उसी प्रदेश के हिसाब से ढाल लेते हैं लेकिन अपनी संस्कृति को नहीं भूलते हैं। आज मैं जिस मुकाम पर हूं वो सब इस राजस्थानी परिवार के आशीर्वाद की वजह से हूं। वहीं परिषद के संस्थापक सदस्यों में से एक और पूर्व अध्यक्ष बीपी अग्रवाल ने कहा कि कि हमारी संस्कृति ही हम लोगों को जोड़े हुए है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अरविंद बैद, डॉ. उमा शर्मा, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नोएडा लोकमंच के महेश सक्सेना, नवरत्न के अशोक श्रीवास्तव, भारत विकास परिषद के अतुल वर्मा, परिषद के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, जीपी केडिया, के एल बैद, अंजनी सराफ, अनिल अग्रवाल, आर पी सोनी, दिनेश माहेश्वरी, जुगल किशोर भारती, आर सी बजाज, राजीव गुप्ता, प्रकाश इनानी, संजय राठी, प्रदीप बजाज, महेंद्र शाह, विजय सोनी, प्रदीप मेहता, जी सी माहेश्वरी, दिनेश चांडक, रामरतन शर्मा, के सी गुप्ता, विक्त्रस्म अग्रवाल, नरेश शर्मा, विष्णु गोयल, मंजू केडिया, निशि अग्रवाल, अनुराधा बैद, सीमा अग्रवाल, ललित मेहता, सरिता गुप्ता, सुनीता शर्मा, अनिता शर्मा, मीरा बजाज व जीवन जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।