फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-------
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में रही भीड़
नोएडा। सावन का अंतिम सोमवार शहर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसकी रौनक सुबह से ही मंदिरों में दिखी। विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन की तैयारियां की गईं, वहीं सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में सजावट के साथ ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि के पूरे इंतजाम किए गए। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत, पूजन व हवन आदि अनुष्ठान किए। सावन को भगवान शंकर का महीना माना जाता है। इसलिए सावन के सोमवार की महत्ता अधिक बढ़ जाती है। यह सावन का अंतिम सप्ताह है। रविवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद सावन का समापन हो जाएगा। लेकिन उससे पहले इस सप्ताह में त्यौहारों की रौनक हर ओर देखी जा सकती है। पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार भगवान शंकर को सोमवार का दिन अति प्रिय है। इसलिए भक्त इस दिन उनको खुश करने के लिए अपने सारे प्रयास करते हैं। भगवान भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर उनका पूजन किया जाता है। सावन के सोमवार हर मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले होते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें