किसानों को टोल फ्री कराने की मांग
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय जन संगठन ने किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही है। अध्यक्ष अमित भाटी ने बताया कि किसानों का ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर टोल शुल्क समाप्त करने, जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई है उन परिवारों के युवकों को रोजगार देने, हाईवे पर पुलिस की व्यवस्था कराने समेत अन्य मांगें रखी गई हैं। इस मौके पर मोनू गुर्जर, रामनिवास, नरेंद्र भाटी, तरुण, शेखर, करतार सिंह, मनीष आदि मौजूद रहे। ब्यूरो