फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार: नोएडा में 46 बच्चे मिले संक्रमित, बीते 24 घंटे में 114 नए मरीज आए सामने

Sat, 22 Apr 2023 09:34 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में 114 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। 46 बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वार्ड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। जो चिंता का विषय है। बीते 24 घंटे में114 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। बीते चार दिनों में अब तक 46 बच्चे कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सभी बच्चे नोएडा के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं। इसके बाद भी स्कूल प्रशासन सतर्कता नहीं बरत रहे हैं।

विज्ञापन


नोएडा में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज
नोएडा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी कर बताया गया कि 1985 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इसमें 114 लोग संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 755 पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। वहीं 111 मरीज ठीक हो गए हैं। बीते एक हफ्ते के अंदर विदेशों से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। लेकिन प्रशासन के निर्देश के बाद भी इनकी जांच नहीं हुई। 

सबसे ज्यादा मरीज होम आइसेलेशन में
बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना के संक्रिय मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। सेक्टर-39 के कोविड अस्पताल में 7 मरीज भर्ती हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि 97 फीसदी यानि 728 मरीजों का उपचार होम आइसेलेशन में चल रहा है। जबकि महज 3 फीसदी यानि 27 मरीज ही अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें