ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर में 2200 अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें से 113 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए, जबकि लगभग 250 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर अंतिम चरण के लिए कंपनियों में रिपोर्ट करने के लिए आमंत्रित किया गया। चेयरमैन एचएस बंसल और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी ने कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। इस मौके पर प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो