साईं अपार्टमेंट निवासियों ने निकाली कलश यात्रा
नोएडा। सेक्टर-71 स्थित साईं अपार्टमेंट में कार्यकारिणी, महिला मंडल व निवासियों के सहयोग से रामकथा का भव्य आयोजन किया गया। 16 दिसंबर को हवन व भंडारे के साथ संपन्न होगा। रविवार को सेक्टर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें ब्लॉक की सभी महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा ब्लॉक बी-2 से शुरू होकर ए ब्लॉक, मेट्रो-जागृति अपार्टमेंट से होकर मंदिर पर संपन्न हुई। आयोजन में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुशील यादव, बलबीर सिंह, रवि शर्मा, मनीष सिंह, विनोद मिश्रा व कई महिलाएं मौजूद रहीं। ब्यूरो