फोटो-
आधुनिक ललित कलाआें
के कोश का विमोचन
नोएडा। सत्रह कलाओं के एक समग्र कोश का विमोचन बृहस्पतिवार को सेक्टर-58 स्थित कला मित्र गैलरी में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने किया। यह ललित कलाओं का कोश कला इतिहासकार तथा कोशकार रूपनारायण बाथम द्वारा विद्यार्थियों, प्राध्यापकों व कला कर्मियों के लिये रचा गया है। जो अंग्रेजी से हिंदी व हिंदी से अंग्रेजी में है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कोश हम सबके लिये अनेक अर्थों में महत्वपूर्ण है। खास बात है कि इस कोश में चित्रकला, मूर्तिकला, स्थापत्य कला जैसी ललित कलाओं के अतिरिक्त नृत्य, संगीत, नाटक, फोटोग्राफी, शिल्प, सिनेमा, फैशन, पुरातत्व, अभिलेख, कला समीक्षा, सौंदर्यशास्त्र जैसे सत्रह विषयों के शब्द हैं, जिन्हें अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर पद्मभूषण राम वी. सुतार, पद्मश्री अशोक चक्रधर, डॉ. योगेन्द्र नारायण, प्रो. संदीप मारवाह, डॉ. कृष्णा बिष्ट,, डॉ. जितेन हजारिका, अवधेश अमन, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. राजमणि श्रीवास्तव, प्रो. शालिनी बिष्ट, प्रोमिका केली मिलन, डॉ. गोविन्द गुण्ठे, कुमार पंकज, डॉ. सुनंदा पाठक, डॉ0 ऋचा जैन, करन शर्मा, रविंद्र तोमर, डॉ. लल्लन प्रसाद, पूर्व विधायक विमला बाथम व समाजसेवी महेश सक्सेना आदि उपस्थित थे। ब्यूरो