फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उत्पादन में तकनीकी का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्पादन में तकनीकी का प्रयोग किया जाए - तरुण
विज्ञापन

नोएडा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में विचार विभाग के नेशनल को-ऑर्डिनेटर तरुण भारद्वाज ने पीएम को चिट्ठी लिखकर कहा कि कृषि उत्पादन में तकनीकी का प्रयोग किया जाए, ताकि उपज में बढ़ोतरी हो। विशेषकर देखा गया है कि बारिश के मौसम में कहीं अतिवृष्टि हो जाती है तो कहीं सूखा पड़ जाता है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि जहां पर बारिश नहीं हुई है, वहां पर कृत्रिम बारिश कराई जाए। चूंकि मौसम का प्रभाव सीधा कृषि पर पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने पिछले दिनों 104 उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित कर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महारत हासिल कर ली। देश के विकास के लिए वैज्ञानिक लगातार काम कर रहे हैं। तकनीकी का प्रयोग बाढ़ग्रस्त इलाके में भी करना चाहिए, ताकि फसल को कम से कम नुकसान हो और जनहानि रोकी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें