फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोविंद बिष्ट के बेहतर प्रदर्शन से फाइनल में 11 स्टार्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित लीजेंड-2 बाई कुंदन क्रिकेट मैदान पर चल रहे संडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में 11 स्टार्स ने एफसीसी-11 को 168 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी 11 स्टार्स ने टी-20 मुकाबले में चार विकेट पर 272 रन का स्कोर बनाया। गोविंद बिष्ट ने 75 रन और जीत ने 53 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीसी-11 की टीम नौ विकेट पर 104 रन ही बना सकी। 11 स्टार्स की ओर से शुभम कुमार सिंह और गोविंद बिष्ट ने दो-दो विकेट हासिल किए। गोविंद बिष्ट को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें