फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लखनऊ में आयोजित होने वाली सीनियर महिला व पुरुष वर्ग में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गौतमबुद्ध नगर के बॉक्सर, मंडलीय ट्रायल में पंच लगाते हुए नजर आएगे। महिला व पुरुष वर्ग में 11 मुक्केबाज ट्रायल में शामिल लेंगे। उनका चयन जिला स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बॉक्सिंग के ट्रायल हुए। ट्रायल में जिले की 8 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल हुए। 60-65 किग्रा भार वर्ग में कोमल, 48- 51 किग्रा में संजली यादव, 54-57 किग्रा में अनुष्का भाटी और बालक वर्ग में 47-50 किग्रा भार वर्ग में रवि, 50-55 किग्रा में दिलगोला, 55-60 किग्रा में विकास, 60-65 किग्रा में अतुल यादव, 65-70 किग्रा में शिवम भाटी, 80-85 किग्रा में भानु, 85-90 किग्रा में जयवर्धन, 90 से अधिक भार वर्ग में आर्यन मिश्रा ने मंडलीय ट्रायल के लिए स्थान पक्का किया है। मंडलीय ट्रायल शुक्रवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बेसोया, कोच प्रमोद कुमार, उत्तर प्रदेश के रेफरी और जज सोनम, स्टेडियम की बॉक्सिंग कोच ज्योति नागर की देखरेख में हुआ।