फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, सीबीएसई ने सिक्योरिटी पिन जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्योरिटी पिन बच्चों को देने के लिए स्कूलों को भेजा गया
विज्ञापन


माक्र्सशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट डिजीलॉकर से ऑनलाइन मिल जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित करेगा। इसके लिए बोर्ड ने छह अंकों का डिजीलॉकर सिक्योरिटी पिन भी जारी कर दिया है। इसके माध्यम से डिजीलॉकर से छात्र अपनी मार्क्सशीट (अंकतालिका) व माइग्रेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से स्कूलों को जारी किए गए सिक्योरिटी पिन से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इस सप्ताह या अगले सप्ताह के अंत तक बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है।

सीबीएसई ने संबद्ध सभी स्कूलों को एक सकुर्लर जारी कर डिजीलॉकर के लिए सिक्योरिटी पिन जारी किया है। इसमें स्कूलों को सिक्योरिटी पिन लेने की प्रक्रिया को बताया गया है, ताकि वह डाउनलोड करके छात्रों को भेज सकें। स्कूलों ने पिन को डाउनलोड कर बच्चों को देना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि जल्द ही बोर्ड रिजल्ट घोषित करेगा। इस पिन के माध्यम से छात्रों को डिजीलॉकर अकाउंट बनाना है। रिजल्ट जारी होने के बाद से छात्र डिजीलॉकर पर जाकर अंकतालिका व माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। पिन के माध्यम से किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुजांइश नहीं रहेगी। मालूम हो कि बीते साल बोर्ड ने छात्रों के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सीबीएसई ने डिजीलॉकर के लिए छह अंकों के सिक्योरिटी पिन की व्यवस्था को शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर ही देख

बोर्ड की ओर से बार-बार सलाह दी जा रही है कि रिजल्ट को लेकर कोई भी अपडेट बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर ही देखें। यहीं पर रिजल्ट से संबंधित सारी जानकारी जारी की जाएगी। सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु हुई थी। दसवीं की परीक्षाएं मार्च में व बारहवीं की पांच अप्रैल को समाप्त हुई थी। इन परीक्षाओं के लिए दोनों कक्षाओं के करीब 38 लाख छात्र पंजीकृत हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें