ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इटैडा मैदान में मानव प्रगति सेवा संस्थान की ओर से रविवार को 10के रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। संस्थान की सचिव आकांक्षा शुक्ला ने बताया कि मानव प्रगति सेवा संस्थान पिछले 40 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। आगे भी ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। ब्यूरो