फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए ग्रामीणों के बीच पहुंचे डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपूण चुनाव के लिए ग्रामीणों के बीच पहुंचे डीएसपी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। शांतिपूर्ण चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपाधीक्षक सुनील कादियान ने जिले के गांव बिछोर, इंदाना, मढियाकी, नई, नीमका समेत आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव आते हैं और चले जाते हैं लेकिन आपस में हमारे झगड़े हमें आगे चलकर तबाह कर देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हर व्यक्ति चुनाव आचार संहिता का पालन करे। चुनाव के नियमों को तोड़ने वाला चाहे कोई भी दल का सदस्य क्यों न हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पाये जाने पर सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी कादियान ने कहा कि हर व्यक्ति अपने मतों का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव की शिकायत पर मिलने पर उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस आपके सहयोग के लिए है। आपके खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा कि यह हर अधिकारी का कर्तव्य है कि अपने क्षेत्र में हर हालत में लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। उनके साथ बिछोर थाने की पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें