7.75 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
ग्रेटर नोएडा। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने छह स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम में 7.75 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने समस्याएं पूछीं और उसे दूर कराने का आश्वासन दिया। गांवों में इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड, ड्रेन, नाली का उद्घाटन किया गया। नागर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की विकास कार्यों पर जोर दे रही हैं। दोनों सरकारों का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। दादरी विधायक ने केंद्र और प्रदेश की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दीं। विधायक के साथ डॉ. अशोक नागर, डॉ. प्रदीप प्रधान, नरेंद्र मैनेजर, लखपत नंबरदार, हेमचंद नागर, राकेश एडवोकेट, चंद्रपाल प्रधान, ब्रह्म प्रधान कल्दा, सुरेंद्र नागर, योगेंद्र भाटी, ईश्वर भाटी, जसवंत प्रधान, एचके शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ब्यूरो