कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार देने की मांग
नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणत्तेर एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को सेक्टर-34 में मीटिंग हुई। इस दौरान शिक्षकों की तरह शैक्षिक संस्थानों में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी राष्ट्रपति और राज्य स्तर पर पुरस्कार देने मांग की गई। प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी ने कहा कि शैक्षिक संस्थानों में कई कर्मचारी हैं, जो बहुत अच्छा काम करते हैं। वो भी इस तरह का राष्ट्रीय सम्मान चाहते हैं। बैठक में राष्ट्रपति और राज्यपाल से मिलने का समय मांगने और ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। ब्यूरो