मुरादाबाद के ध्यानार्थ
---------------
भारतीय संस्कृति से रूबरू हुए छात्र
नोएडा। सेक्टर-56 स्थित सरला चोपड़ा डीएवी विद्यालय में मंगलवार को स्पीक मैके-2018 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुरादाबाद घराने के मशहूर सारंगी वादक उस्ताद मुराद अली खान और अजरदा घराने के मशहूर तबला वादक उस्ताद अकरम खान ने जुगलबंदी पेश की। मुराद अली ने छात्रों को सारंगी की कथाओं के बारे में बताया। उन्होंने सारंगी के विभिन्न आकारों से भी छात्रों को रूबरू कराया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने कलाकारों से बहुत से सवाल भी पूछे। इस दौरान उन्होंने छात्रों को बताया संगीत ईश्वर का दूसरा नाम है। ब्यूरो