छोटे बिल्डरों को भेजना शुरू किया ध्वस्तीकरण नोटिस
नोएडा। प्राधिकरण ने शहर में अवैध तरीके से बनाई गई इमारतों का सर्वे का काम शुरू किया था। सर्वे के बाद चिह्नित करने के बाद उन इमारतों के बिल्डरों को ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस में 15 दिन में जवाब देने और निर्माण को खुद ही गिरा लेने के निर्देश हैं। निर्देश नहीं मानने पर कार्रवाई की बात प्राधिकरण कर रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को बरौला के एक बिल्डर के खिलाफ ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि प्राधिकरण ने कई बार इस मामले में नोटिस दिया, लेकिन बिल्डर की ओर से इसका जवाब नहीं दिया गया। लिहाजा, इस मामले में जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो