नूंह। रोजका मेव स्थित रूप पोलिमर कंपनी में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सौ लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रूप पोलिमर कंपनी द्वारा शिविर हर वर्ष स्वर्गीय एमजी जैन की याद में आयोजित किया जाता है। इस बार नौवां रक्तदान शिविर लगाया गया। निदेशक अनिल जैन व हितेश जैन, कुणाल जैन व गगनदीप, मेवात चैंबर्स ऑफ कामर्स के सचिव रतनपाल खटाना व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डीके मेहता ने बताया कि रक्तदान करना हम सभी के लिए जरूरी है। रोटरी क्लब के सहयोग से यह रक्तदान शिविर लगाया गया है। जिसका उद्देश्य लोगों को सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। पूर्व में वह समय समय पर कंपनी के कर्मचारियों को साथ लेकर रक्तदान शिविर आयोजित कराते रहे हैं। जिससे आज लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि नूंह क्षेत्र के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी साथ लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह रक्तदान के लिए आगे आए। रक्तदान करने से व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ रहता है।