नोएडा। सेक्टर-34 स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को एक्यूपंक्चर शिविर लगा। यह निशुल्क कैंप फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 की ओर से जैना एक्यूपंक्चर के सहयोग से आयोजित किया गया। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक लोगों ने जांच करवाई। इस दौरान डॉ़ अमित जैन ने अपनी टीम के साथ लोगों का चेकअप किया। ब्यूरो