दादरी (संवाद)। रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में अखिल भारत वर्षीय धर्म संघ और स्वामी करपात्री फाउंडेशन के तत्वाधान में 100 कुंडीय महायज्ञ 19 मार्च से शुरू होगा। इस दौरान 5100 कलश के साथ यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु मंडप यज्ञशाला की परिक्रमा का लाभ भी उठा सकेंगे। डॉ. गुण प्रकाश चेतन्य महाराज ने बताया कि महायज्ञ की विशाल यज्ञशाला 50 फीट ऊंची बनाई गई है। इसमें किसी भी कील का उपयोग नहीं किया गया है। महायज्ञ एक सप्ताह तक चलेगा। दंडी स्वामी परमानंद सरस्वती महाराज श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे।