दनकौर (संवाद)। शुक्रवार को रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने बिहारीलाल इंटर कॉलेज में 100 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। कॉलेज प्रधानाचार्य महकार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की अनेक छात्राओं को आर्थिक अभाव और यातायात की वजह से शिक्षा प्राप्त करने में बाधाएं आतीं हैं। ऐसे में साइकिलें छात्राओं के लिए साधन नहीं बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान भी देंगी।