फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्र के खाते से 10 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के डेरीन गांव निवासी एक छात्र के खाते से करीब 10 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली की साइबर सेल में पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पीड़ित फिरोज का कहना है कि वो 12वीं का छात्र है। पिछले चार दिन में उसके खाते से दो बार में करीब 10 हज़ार रुपये की रकम निकाल ली गई है। जब उसने सोमवार को बैंक में जाकर जानकारी की तो पता चला कि आधार कार्ड के माध्यम से किसी ने यह रकम निकाली है। किसी अज्ञात आरोपी ने खाते से फर्जीवाड़ा किया है। साइबर सेल प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें