फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा के 10 तैराक जूनियर नेशनल में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के 10 तैराक जूनियर नेशनल में दिखाएंगे दम
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। नोएडा के 10 तैराकों का 52वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक्स चैंपियनशिप-2026 के लिए उत्तर प्रदेश टीम में चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों का चयन 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्वीमिंग पूल में आयोजित 40वीं सब-जूनियर एवं 55वीं जूनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अदेह गुप्ता, उत्स गंगवार, अद्वैथा बाजपेयी, सान्वी बहरी, शार्वी वर्मा, शायला भाटी, सिदक कौर, वेदांत चंद्रा, वरुण ओरुगंती और विष्णु नारायण राय शामिल हैं। अब ये सभी खिलाड़ी 18 से 23 अगस्त तक ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के युवा तैराक अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि नोएडा के खिलाड़ियों के चयन के बाद उन्होंने अपने तैराकी के समय को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें