फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 आरएमसी प्लांट पर नहीं मिली एनओसी, निर्माण सामग्री जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की टीम ने ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर एक में की कार्रवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर एक में चल रहे आरएमसी प्लांट की जांच की। जांच में 10 आरएमसी प्लांट के पास किसी भी विभाग की एनओसी नहीं मिली। इस पर सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही वहा मिली निर्माण सामग्री को सीज किया गया है। एसडीएम दादरी अनुज नेहरा ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट के डिवीनो सोसाइटी के निवासियों की लगातार शिकायत मिली रही थी, जिस पर टीम ने मौके पर जाकर जांच की। मौके पर 10 आरएमसी प्लांट की जांच की। जांच में किसी के पास भी एनओसी नहीं मिली है। सभी को नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें