फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार साल में 10 प्रतिशत काम, अब मार्च 2025 नई डेडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल में महज 10 प्रतिशत काम, डेडलाइन की तिथि बढ़ी
विज्ञापन

- चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम दोबारा शुरू होने में लगेगा समय, प्रोजेक्ट में पीडब्ल्यूडी को करना है 50 प्रतिशत फंडिंग

-फंडिंग के अभाव में रुका है काम, पीएम गतिशक्ति से भी मांगी गई है मदद, उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड कर रहा काम





माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक 5.96 किमी लंबे एलिवेटेड रोड का चार साल में केवल 10 प्रतिशत काम हुआ है। अब इसकी नई डेडलाइन मार्च 2025 तय की गई है। इसका काम 2019 में शुरू हुआ था। लेकिन फंड की कमी की वजह से परियोजना का काम रुका हुआ है। ऐसे में काम पूरा होने में देरी की संभावना है।

यह परियोजना नोएडा प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी के 50-50 प्रतिशत फंडिंग से होना है। फिलहाल नोएडा प्राधिकरण ने पहले चरण में अपने हिस्से का करीब 75 करोड़ रुपया परियोजना में खर्च कर दिया है। लेकिन अब तक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड की ओर से कोई भी फंडिंग नहीं हुई है। कोरोना के बाद इस प्रोजेक्ट के एस्टिमेट का तीन बार आकलन किया गया। अंतिम आकलन 801 करोड़ किया गया था, जिसमें आईआईटी की ओर से संस्तुति दी गई। अब इस परियोजना की संशोधित ड्राइंग और डिजाइन बनेगी। फिर इसे आईआईटी को भेजा जाएगा। दोबारा संस्तुति मिलने के बाद काम आगे बढ़ेगा। हालांकि इससे पहले इस परियोजना को फंड की जरूरत है। ऐसे में पीएम गतिशक्ति समेत राज्य सरकार से भी फंड की दरकार है।
विज्ञापन






लाखों लोगों के हितों से जुड़ी है परियोजना

यह परियोजना नोएडा के अलावा दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों के हितों से जुड़ी है। लिहाजा इसे दोबारा शुरू कराने पर मंथन किया जा रहा है। चिल्ला एलिवेटेड रोड पर नौ स्थानों से चढ़ऩे-उतरने की सुविधा मिलेगी। इसमें पांच इंटरमीडिएट रैंप, सेक्टर-16, 18, 14, 15 व डीएनडी जुड़ेंगे, इसमें मुख्य प्रवेश व निकास पर तीन मुुख्य रैंप होंगे। इसके अलावा एक प्रवेश मार्ग को पुल से जोड़ा जाएगा। महामाया फ्लाईओवर से 800 मीटर पहले एलिवेटेड रोड समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन






दिसंबर 2021 तक पूरा करने का था लक्ष्य

चिल्ला रेगुलेटर से एमपी-3 रोड तक शाहदरा ड्रेन के समानांतर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का पहला चरण अक्तूबर 2021 और बाकी बचा हुआ भाग दिसंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन अब इसके संभावित की तिथि मार्च 2025 मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें