फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा, करनाल, मेरठ के ध्यानार्थ:::: रात की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान कार से 10 लाख रुपए बरामद
विज्ञापन

- कार सवार युवकों से पूछताछ जारी, आयकर विभाग कर रहा जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-37 के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 10 लाख रुपए बरामद हुए हैं। कार सवार चार युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है और इनके पास कैश का रिकॉर्ड नहीं है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम रविवार आधी रात को सेक्टर-37 के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध होंडा अमेज कार को रोककर पुलिस ने जांच की तो उसमें चार युवक बैठे थे। कार से 10 लाख रुपए की रकम बरामद की गई। युवकों ने रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और ना ही कोई कागजात दिखाया। जानकारी के मुताबिक कार हरियाणा नंबर की है और अंदर बैठे चार युवकों में दो हरियाणा, एक मेरठ और एक अलवर का है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि चारों युवक करनाल से कैश लेकर चले थे और नोएडा होते हुए जा रहे थे तभी पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस की टीम ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दी और आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। रविवार देर रात तक आयकर विभाग की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नगर निकाय के चुनाव में पैसे खपाने की आशंका

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में बरामद 10 लाख रुपए की रकम को खपाने को लेकर आशंका जताई जा रही है। पुलिस और आयकर विभाग की टीम इस एंगल से भी मामले की जांच में जुटी हुई है। गौतमबुद्ध नगर समेत आसपास के जिलों में अभी नगर निकाय का चुनाव प्रचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें