फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी आवास में पीएनजी कनेक्शन पर 10 फीसदी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आवास में पीएनजी कनेक्शन पर 10 फीसदी छूट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले की सरकारी और रक्षा आवासीय कॉलोनियों में पीएनजी कनेक्शन के लिए एक विशेष प्रोत्साहन योजना में छूट मिलेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के क्वार्टरों और अर्धसैनिक कॉलोनियों के लिए यह सीमित अवधि की योजना शुरू की है। डीएम मेधा रूपम ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक पीएनजी कनेक्शन के लिए 6,000 रुपये की मीटर सुरक्षा जमा राशि पर 100 फीसदी की छूट मिलेगी। यह धनराशि पूरी तरह से माफ कर दी जाएगी। योजना की अवधि तीन महीने है। जो 17 सितंबर 2026 को समाप्त होगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के वरिष्ठ अभियंता मूल चंद गुप्ता ने बताया, यह पहल भारत सरकार की सरकारी आवासीय कॉलोनियों को पीएनजी में परिवर्तित करने की योजना का हिस्सा है। उन कॉलोनियों की सूची देनी होगी जहां पीएनजी बुनियादी ढांचे को विकसित या विस्तारित करने की आवश्यकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें