कानपुर। दीपावली पर हैलट में बर्न रोगियों के लिए 10 बेड आरक्षित किए जाएंगे। पटाखों से जलने और झुलसने पर रोगियों का इलाज किया जाएगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 19 से 30 अक्तूबर तक बर्न रोगियों के लिए अस्थायी तौर पर व्यवस्था की जाएगी। पिछले साल भी बर्न रोगियों के लिए यह व्यवस्था की गई थी।डॉ. संजय काला ने बताया कि बीते साल पटाखों दगाने में जलने वाले 40 रोगियों का इलाज किया गया था। दिवाली पर बर्न रोगियों के लिए दवाओं की भरपूर व्यवस्था रहेगी। डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके व्यवस्था फाइनल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहार के मौके पर ऑपरेशन थिएटर खाली रहते हैं। सर्जरी विभाग की ओटी में ही बर्न रोगियों का ऑपरेशन हो जाएगा। त्योहार के मौके पर ऑपरेशन भी कम होते हैं। ब्यूरो