फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूटे, 6 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। राठीवास-भिवाड़ी रोड पर अवैध हथियार के बल पर करीब एक लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मोहम्मद अली पुत्र मुनीर खान निवासी गांव तरनव थाना जाहिल जिला नागोर राजस्थान ने बताया कि गत 3 जनवरी को सौदा तय होने के बाद गांव उटोन में अपनी दो भैंसों को बेचने के लिए गया था। जब गांव उटोन निवासी इलियास के पास से वह 80 हजार रुपये लेकर रात 10 बजे के करीब वाहन से आने लगा तो गांव राठीवास के जंगल में बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे कार को लगा दिया। 5-6 अज्ञात आरोपी उतरे और एक बदमाश ने अपने हाथ में लिया तमंचा उनके ऊपर तान दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी उसके 80 हजार रुपये व पिकअप चालक हुकमाराम के 15 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें