तावडू। शहर के सोहना बाईपास रोड पर कैंटर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के भाई की शिकायत पर शनिवार देर शाम अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजेश निवासी जरानी कला, उत्तर प्रदेश ने बताया कि 5 अक्तूबर को वह और उसका भाई गिर्राज मोटरसाइकिल से जरानी कला से भिवाड़ी राजस्थान जा रहे थे। वह बाइक चला रहा था, उसका भाई गिर्राज पीछे बैठा था। सुबह करीब 10 बजे सोहना बाईपास पर कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान कैंटर की चपेट में आने से गिर्राज घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 8 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित राजेश की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।