फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह पुलिस लाइन में एक 22 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज करते हुए रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। नगीना थाने में तैनात हवलदार मोहम्मद हुसैन अपने परिवार के साथ नूंह पुलिस लाइन में रहते हैं। शनिवार शाम हवलदार मोहम्मद हुसैन पुलिस लाइन स्थित अपने घर में पहुंचा तो बेटे रबी अहमद को कमरे में फंदे पर लटका पाया। बेटे को फंदे पर लटके देख शोर मचाते हुए उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पीड़ित पिता हवलदार मोहम्मद हुसैन ने बताया कि काफी समय से बेटे मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार की शाम साढ़े छह बजे बेटे को पंखे से लटका हुआ पाया गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान पर आगामी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें