नूंह। नूंह सीआईए-1 टीम ने भिवाड़ी, सोहना, रेवाड़ी और भुसावर (भरतपुर) राजस्थान क्षेत्रों में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मुनाफ निवासी गांव रीठड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कट्टा और 2 जिंदा रौंद भी बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया। नूंह सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश नूंह खंड के मरोड़ा गांव के पास है। एएसआई टेकचंद के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए पुलिस गुरुग्राम-अलवर रोड स्थित मरोड़ा गांव के मोड़ पर पहुंची और आरोपी मुनाफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने भिवाड़ी, सोहना, रेवाड़ी व भुसावर में लूटपाट करने की बात कबूली।