फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर 1.47 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। साइबर ठगों ने पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक शख्स से टेलीग्राम पर रजिस्ट्रेशन करवाया और खाते से 1.47 लाख रुपये निकाल लिए। जब रकम कटने का मैसेज आया तो ठगी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सेक्टर-117 निवासी विकास कुमार दास काफी समय से पार्ट टाइम नौकरी की तलाश कर रहे थे। उन्होंने कई वेबसाइट पर बायोडाटा अपलोड कर रखा था। कुछ दिन पहले एक शख्स ने उन्हें कॉल कर पार्ट टाइम नौकरी दिलाने की बात कही। आरोपी ने उन्हें बताया व्हाट्स एप से काम करना होगा। आरोपी ने झांसे में लेकर विकास से टेलीग्राम पर रजिस्ट्रेशन कराया और एक हजार रुपये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराने को कहा। इसके लिए आरोपी ने मोबाइल में लिंक भेजा। विकास ने जैसे ही लिंक को क्लिक तो मोबाइल हैक हो गया। फिर यूपीआई के माध्यम से कई बार में खाते से 1.47 लाख रुपये ठगों ने निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें