रोहतक। सावन के अंतिम सोमवार को डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी के प्रांगण में महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल पुरी एवम् महन्त कमलपुरी द्वारा शिवसहस्त्रनामावली से भगवान शंकर की उपासना की गई। एक हजार आठ नामों से भगवान शंकर की स्तुति की गई और शिव के प्रत्येक नाम के उच्चारण के साथ एक कदलीफलम्(केला) शिवजी को अर्पित किया गया। वहीं जिला के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक किया जा रहा है।