आज से शुरू होगी मीट की सप्लाई
आगरा। शहर में 13 दिन से बंद भैंस के मीट की सप्लाई मंगलवार से शुरू हो सकती है स्लॉटर हाउस का रखरखाव करने वाली कंपनी अल सुभाना ट्रेडर्स में मार्केट मूल्य से ₹3 सस्ती दर पर लाइसेंस धारक मीट विक्रेता मीट बिक्री हेतु स्लाटर हाउस से खरीद सकेंगे। 300 से अधिक लाइसेंस धारक।
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ अजय कुमार ने बताया कि शहरी सप्लाई को शुरू कर दिया गया है नई फर्म के पास शहर में सप्लाई का अधिकार है। वहीं दूसरी ओर कबेलदार के मामले में सप्लाई शुरू होने के बाद निर्णय किया जाएगा। नगर निगम से कबेलदारों के पास पशु कटान का लाइसेंस हैं।