फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Route Diversion: घर के बाहर निकलने से पहले जान लें सड़कों हाल, त्योहार को लेकर ये रास्ते रहेंगे बंद

Wed, 08 Nov 2023 10:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

त्योहार के चलते नोएडा ट्रैफिक विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, सेक्टर-18, अट्टा मार्ग पर डायवर्जन पर डायवर्जन रहेगा। वहीं, डीएलएफ, गुरूद्वारा, लॉजिक्स मॉल आदि स्थान नो पार्किंग जोन रहेंगे। 
 
विज्ञापन
नोएडा रूट डायवर्जन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार पर भीड़भाड़ वाले बाजारों में और सड़कों पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए नोएडा ट्रैफिक विभाग ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए यातायात विभाग जल्द ही टीमें गठित कर जिम्मेदारी सौंपने की दिशा में काम कर रहा है। 

विज्ञापन


एडवाइजरी में बताया गया है कि त्योहारों पर शहर की सेक्टर-27 अटटा मार्केट, इंदिरा मार्केट, सेक्टर 18, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, सेक्टर-29 ब्रहमपुत्र मार्केट, सिटी सेंटर स्थित लॉजिक्स मॉल, होशियारपुर, शॉपप्रिक्स मॉल, सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन, किसान चौक, सूरजपुर, जगतफार्म, परीचौक, कासना एवं दादरी कस्बा आदि स्थानों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। वहीं, अट्टा मार्केट, सेक्टर-18, डीएलएफ मॉल, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया कॉल के आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बनाया गया है। यहां वाहन खड़ा करने पर क्रेन से उठवा लिया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। जानकारी या असुविधा के लिए यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। 

इन मार्गों पर आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
अट्टा पीर चौक से कार मार्केट सेक्टर-28, ब्रहमपुत्र मार्केट और अट्टापीर से अट्टा चौक तक ई-रिक्शा, ऑटो, टैंपो का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं वाहन खड़ा करने के लिए डीएलएफ मॉल, सेंट्रेज स्टेज मॉल, जीआईपी, गार्डन गैलेरिया और सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का विकल्प रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें