कोतवाली प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर निवासी पूनम महतो के रुप में हुई है। वर्तमान में वह विश्वास नगर दिल्ली में रह रही थी। उन्होंने बताया कि महिला व उसके साथी डेटिंग एप के माध्यम से लोगों के द्वारा अपलोड की गईं फोटो में उनके द्वारा पहनी गई सोने की चैन व उम्र में ज्यादा दिखने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाते हैं।
फिर उनसे दोस्ती कर होटल या अन्य सूनसान स्थान पर ले जाकर उन्हें नींद की गोलियां खिला देते थे। इसके बाद बेहोशी की हालत में आते ही अपने साथियों की मदद से मोबाइल, नकदी, ज्वेलरी व अन्य सामान लूट कर फरार हो जाते हैं। इस तरह के एक प्रकरण में गिरफ्तार इनके गिरोह की दो महिला सदस्य सारा और पूजा शर्मा पहले से जेल में बंद हैं। इनके अन्य साथी संदीप, सना व विनोद को पुलिस तलाश कर रही है।
टप्पेबाजी कर मोबाइल के बदले कांच थमाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा फेज एक थाना पुलिस ने मोबाइल के आकार के कांच को महंगे मोबाइल के पैकेट में पैक कर लोगों से धोखाधड़ी व टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान राहुल निवासी दिल्ली और कुलदीप निवासी सादुल्लापुर के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक स्विफ्ट कार, 20400 रुपये नकद, मोबाइल के आकार के कांच का फ्रेम, तमंचा, चाकू और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरोह का एक अन्य बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।