फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Route Diversion: फिल्म सिटी में केवल वहीं काम करने वालों को मिलेगा प्रवेश, जाम से बचने को उठाए गए कदम

Mon, 04 Sep 2023 11:06 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

फिल्म सिटी में यातायात की समस्या को लेकर वाहं की कंपनियों, न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों, स्थानीय संस्थाओं के निवासियों के साथ सेक्टर-14ए स्थित यातायात पुलिस उपायुक्त कार्यालय के बैठक की। इस दौरान फिल्म सिटी में लगने वाले जाम, फिल्म सिटी से एक्सप्रेसवे पर निकलने वाले यातायात की समस्या और पार्किंग समेत अन्य मुद्दों पर बात हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-16ए स्थित फिल्म सिटी में केवल वहीं काम करने वाले लोगों के वाहनों को प्रवेश की इजाजत होगी। अब डीएनडी फ्लाईओवर से रजनीगंधा अंडरपास के ऊपर से यू-टर्न कर फिल्म सिटी पार्किंग स्थल से अंदर प्रवेश कर फिल्म सिटी के मुख्य मार्ग से एक्सप्रेसवे पर निकलने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। ऐसे वाहन रजनीगंधा लूप से एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य को जाएंगे। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने फिल्म सिटी में यातायात की समस्या को लेकर वाहं की कंपनियों, न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों, स्थानीय संस्थाओं के निवासियों के साथ सेक्टर-14ए स्थित यातायात पुलिस उपायुक्त कार्यालय के बैठक की। इस दौरान फिल्म सिटी में लगने वाले जाम, फिल्म सिटी से एक्सप्रेसवे पर निकलने वाले यातायात की समस्या और पार्किंग समेत अन्य मुद्दों पर बात हुई।
विज्ञापन

देर तक चले विचार विमर्श करने के बाद यह तय हुआ कि फिल्म सिटी में केवल वहीं कार्य करने वालों के वाहनों के प्रवेश की इजाजत होगी। बैठक में बताया गया कि फिल्म सिटी के रास्ते एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहनों की वजह से बढ़ने वाले दबाव बढ़ने की वजह से रोक लगाई जा रही है। वहीं फिल्म सिटी में जाने वाले वाहनों लगे स्टीकर या चालकों की आईडी देखकर पहचान की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें फिल्मी सिटी जाने की इजाजत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें