फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida :  तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, प्रॉपर्टी डीलर और वकील की मौत; युवती समेत दो की हालत गंभीर

Sat, 20 Apr 2024 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हादसे में दिल्ली के जनकपुरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सिद्धार्थ और तीस हजारी कोर्ट के वकील चिराग की मौत हो गई जबकि कार सवार युवती समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
डीएनडी पर हुआ हादसा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार कार डीएनडी के पास डिवाइडर से टकरा गई। बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे हुए हादसे में दिल्ली के जनकपुरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सिद्धार्थ और तीस हजारी कोर्ट के वकील चिराग की मौत हो गई जबकि कार सवार युवती समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में बाद घटनास्थल पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हरियाणा नंबर की हुंडई इलेंट्रा कार में दिल्ली निवासी चार दोस्त सिद्धार्थ, चिराग, रजत और  प्राकांशिका सवार थे। सिद्धार्थ कार चला रहे थे जबकि चिराग साथ बैठे थे। पीछे की सीट पर रजत और प्राकांशिका बैठे थे। रजत और प्राकांशिका अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात डीएनडी पार कर तेज रफ्तार कार फिल्म सिटी के लिए उतरने वाले रास्ते के पास सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार में    लगे एयरबैग खुल गए। हालांकि कार की गति सौ किमी प्रतिघंटे के करीब होने की वजह से कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान सिद्धार्थ और चिराग ने दम तोड़ दिया। दोनों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई थी। वहीं आईसीयू में भर्ती रजत और प्राकांशिका की हालत गंभीर बनी हुई है। 

परिजनों के बगैर बताए निकले थे चारों 
फेज वन थाना प्रभारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल ले जाते वक्त उनके मोबाइल पर परिजनों की कॉल आ रही थी। कॉल रिसीव कर घायलों के बारे में जानकारी दी गई। कुछ की देर में चारों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। कार सवार कहां जा रहे इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि तेज रफ्तार कर किसी और वाहन से टकराती तो हादसा और गंभीर हो सकता था। कार सवार चारों की उम्र 25-26 के आसापास बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें