फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: पोस्टमार्टम हाउस को बनाया अय्याशी का अड्डा, सफाईकर्मी का महिला संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल; तीन गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2024 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

शवों के बीच संविदा सफाईकर्मी और महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया।  मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस को कर्मचारियों ने अय्याशी का अड्डा बना दिया। शवों के बीच संविदा सफाईकर्मी और महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया।  मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं बृहस्पतिवार शाम को दो संविदा कर्मियों अमरोहा निवासी शेर सिंह व जेवर निवासी परवेंदर और निजी एंबुलेंस चालक एटा निवासी भानु प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया। सीएमओ ने अवनी परिधि एजेंसी के कर्मचारी शेर सिंह की सेवा समाप्त कर दी है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस बृहस्पतिवार सुबह हरकत में आए। डीएम मनीष वर्मा की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से थाना सेक्टर-126 में तहरीर दी गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह की ओर से दी गई तहरीर में पोस्टमार्टम हाउस में बनाए गए अश्लील वीडियो की जानकारी दी गई है।

मामले में केस दर्ज कर शाम तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।  सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो में शामिल कर्मचारियों की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. जैसलाल और फोरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. रिषभ कुमार की तीन सदस्यीय टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


13 अगस्त से अधिकारियों को थी जानकारी, नहीं की कार्रवाई 
सूत्रों का कहना है कि वायरल वीडियो 12 अगस्त को बनाया गया था। 13 अगस्त को वीडियो सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों के पास पहुंच गया था। करीब एक सप्ताह तक सीएमओ कार्यालय की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की। 

एंबुलेंस चालक के मोबाइल से परवेंदर ने बनाया वीडियो 
सोशल मीडिया पर वारयल हुए सवा 6 मिनट के वीडियो में शेर सिंह महिला संग डीप फ्रीजर कक्ष में अश्लील हरकत करता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक परवेंदर ने चुपके से वीडियो बना लिया। निजी एंबुलेंस चालक भानू ने उसे मोबाइल दिया था।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान की जा रही है। वीडियो में एक व्यक्ति चाय की दुकान से डीप फ्रीजर कक्ष में पहुंचता है। वहां सफाईकर्मी महिला संग मौजूद है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति दूसरे कमरे से चादर लाकर सफाईकर्मी को देकर बाहर आता है। कुछ देर बाद  वह दोबारा कक्ष में जाता है। जहां सफाईकर्मी महिला के संग आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है। वीडियो बनाने पर महिला नाराज हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें