फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : गुरुकुल में नौवीं की छात्रा से मैनेजर ने की छेड़छाड़, परिजनों का थाने में हंगामा; फिर एफआईआर-गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शनिवार को थाने में आकर विरोध जताया। साथ ही, आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। देर रात मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी मैनेजर नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्चों को पढ़ाता भी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुल में पढ़ रही कक्षा नौ की छात्रा (15) से मैनेजर ने छेड़खानी कर दी। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शनिवार को थाने में आकर विरोध जताया। साथ ही, आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। देर रात मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी मैनेजर नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्चों को पढ़ाता भी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पिता का आरोप है कि बेटी सोरखा स्थित गुरुकुल में पढ़ाई कर रही है। आरोपी ने बेटी से तीन से चार बार आपत्तिजनक और अश्लील हरकत की। किशोरी ने जब विरोध किया तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। कई बार विरोध करने के बाद भी जब आरोपी की हरकतों में सुधार नहीं हुआ तो बेटी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। 

छात्रा मूलरूप से दूसरे जिले की निवासी है। घटना की जानकारी होने के बाद किशोरी के परिजनों ने थाने में पहुंचकर विरोध जताया। इसके बाद एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र और एसीपी टि्वकल जैन थाने पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद परिजन लौट गए। पुलिस इस मामले में स्कूल प्रबंधन और अन्य छात्रों से सोमवार को पूछताछ करेगी। किशोरी ने घटना की जानकारी चिकित्सक को भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें