फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : बिजली निगम ने घरेलू उपभोक्ता को भेजा 4 करोड़ का बिल, विद्युत विभाग पहले भी उड़ा चुका है कइयों के होश

Fri, 19 Jul 2024 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नया मामला सेक्टर-122 में सामने आया है। निगम ने सी-ब्लाॅक निवासी रेलवे कर्मी बसंत शर्मा को जुलाई में 4.02 करोड़ का बिजली बिल भेजा है। फोन पर बिल का मैसेज आते ही बसंत चौंक गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम की तरफ से मीटर रीडिंग और बिजली बिल बनाने में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। नया मामला सेक्टर-122 में सामने आया है। निगम ने सी-ब्लाॅक निवासी रेलवे कर्मी बसंत शर्मा को जुलाई में 4.02 करोड़ का बिजली बिल भेजा है। फोन पर बिल का मैसेज आते ही बसंत चौंक गए। 

विज्ञापन


फिलहाल शिमला में प्रशिक्षण हासिल कर रहे  बसंत ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। साथ ही बिजली विभाग में भी जल्द शिकायत देने की बात कही। अभी उनके घर में घरेलू सहायिका रहती है। हर माह उनका बिल एक से डेढ़ हजार के बीच आता है। 

बसंत ने बताया कि बीते माह का बिजली बिल 1400 रुपये था। जो इस बार सीधे 28 हजार गुना बढ़ गया। बिजली विभाग की ओर से भेजे गए मैसेज में उन्हें 24 जुलाई तक छूट के साथ बिल जमा करने को कहा गया है। साथ ही बताया गया है कि तय अवधि तक बिल जमा करने पर उन्हें करीब 2.84 लाख की छूट मिलेगी। सेक्टर-122 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि विद्युत निगम की तरफ से मीटर रीडिंग सही नहीं ली जाती है। 
विज्ञापन


सेक्टर में पहले भी गलत बिल आते रहे हैं। इसके बाद उपभोक्ता को ही बिल सही कराने के लिए विद्युत निगम के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी विद्युत निगम व्यवस्था को दुरूस्त नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें