फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : आइसक्रीम में मिला कनखजूरा, डिलीवरी एप और कंपनी पर आज दर्ज होगा केस

Sun, 16 Jun 2024 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सेक्टर-22 स्थित डिलीवरी एप के स्टोर पहुंचकर उस लॉअ की सभी आइसक्रीम बेचने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
मामला सेक्टर 12 का है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिलीवरी एप से मंगाई गई आइसक्रीम में कनखजूरा निकला। मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सेक्टर-22 स्थित डिलीवरी एप के स्टोर पहुंचकर उस लॉअ की सभी आइसक्रीम बेचने पर रोक लगा दी है। आइसक्रीम का सैंपल की जांच होगी।  विभाग ने आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी और डिलिवरी एप के खिलाफ भी केस दर्ज कराने की बात कही है। 

विज्ञापन


सेक्टर-12 निवासी दीपा देवी ने बच्चों के लिए मैंगो शेक बनाने के लिए इंस्टैंट डिलिवरी करने वाले एप से आइसक्रीम ऑर्डर की थी। आइसक्रीम का ढक्कन खोला। उसमें कनखजूरा चलता दिखा। उन्होंने एप के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। कंपनी ने गलती मानते हुए आइसक्रीम के पैसे रिफंड कर दिए। इधर मामले की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भी सेक्टर-12 पहुंची। पीड़ित की  शिकायत के आधार पर सेक्टर-22 स्थित एप के स्टोर पर पहुंचकर आइसक्रीम के उस बैच की बिक्री पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल का कहना है कि मामले में शिकायत को तत्परता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। रविवार को केस दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें