फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : सुपरटेक बिल्डर पर खरीदारों ने दर्ज कराया 9 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस, निदेशकों पर एफआईआर

Sun, 08 Sep 2024 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

आरोप है कि सुपरटेक के 17 प्रोजेक्ट के 36 हजार से अधिक बायर्स की रकम की धोखाधड़ी की गई। बायर्स के प्रतिनिधि की शिकायत पर सुपरटेक बिल्डर, एमडी समेत अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मुकदमा नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली पुुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि सुपरटेक के 17 प्रोजेक्ट के 36 हजार से अधिक बायर्स की रकम की धोखाधड़ी की गई। बायर्स के प्रतिनिधि की शिकायत पर सुपरटेक बिल्डर, एमडी समेत अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सुपरटेक बिल्डर के 17 प्रोजेक्ट के बायर्स की तरफ से गुलशन कुमार ने शिकायत में कहा कि सुपरटेक बिल्डर के निदेशकों ने 36 हजार से अधिक गृह खरीदारों की गाढ़ी कमाई  की रकम में हेरफेर किया है। कंपनी ने एनसीएलटी को भी 9 हजार करोड़ रुपये की राशि की जानकारी नहीं दी है। 

मामले में पुलिस ने सुपरटेक बिल्डर व उसके निदेशक राम किशोर अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, विकास कंसल, अनिल कुमार शर्मा, गुलशन लाल खेड़ा, प्रदीप कुमार गोयल, अनिल कुमार जैन, मनदीपा जोशी, सृष्टि दत्ता के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने प्रमुख फाइनेंसर कंपनी के साथ मिलकर साजिश रची। कंपनी इकाइयों की बुकिंग के समय किए सभी वादों से मुकर गई। इस बाबत सुपरटेक प्रबंधन ने किसी तरह की टिप्पणी से मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें